Navneet Rana की ललकार पर Shivsena का करारा वार । POLL KHOL
ABP News Bureau | 24 Apr 2022 12:05 AM (IST)

मुंबई में हनुमान चालीसा पर घमासान मचा है। गिरफ्तारी के बाद सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को आज की रात जेल में ही गुजारनी पड़ेगी।आज शाम 5.30 बजे नवनीत राणा को उनके घर से खार थाने ले गई पुलिस - शाम 6.15 बजे के करीब उनको गिरप्तार कर लिया । नवनीत राणा की कल मुंबई के बांद्रा कोर्ट में पेशी होगी- महिला सांसद की गिरफ्तारी पर सियासत गर्म है। नवनीत राणा का आरोप है कि महाराष्ट्र की उद्धव सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। उधर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि कोई शिवसेना के धैर्य की परीक्षा न ले। नवनीत राणा की गिरफ्तारी पर महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी उद्धव सरकार पर हमला बोला है.