Shivsena MLA प्रताप सरनाईक ने CM उद्धव ठाकरे को लिखी चिट्ठी, जानें क्या लिखा चिट्ठी में
ABP News Bureau | 20 Jun 2021 05:24 PM (IST)

महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी की सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. इस बात की तस्दीक शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक की चिट्ठी करती है जो उन्होंने पार्टी के अध्यक्ष और राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखी है. इस चिट्ठी में राज्य में गठबंधन सरकार की सहयोगी एनसीपी और कांग्रेस दोनों पर उन्होंने निशाना साधा है.