Mulayam Singh Yadav के जन्मदिन पर खत्म होगा चाचा-भतीजे का झगड़ा ?
ABP News Bureau | 13 Sep 2021 03:44 PM (IST)

यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिल सकता है. प्रदेश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवारों में से एक यादव परिवार फिर से एक हो सकता है. दरअसल, चाचा शिवपाल यादव और भतीजे अखिलेश यादव के बीच सुलह की खबरें आ रही हैं. विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल यादव साथ हो सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर अखिलेश और शिवपाल साथ होंगे.