Gyanvapi में शिवलिंग को नुकसान पहुंचाया गया- Vinay Katiyar का आरोप
ABP News Bureau | 28 May 2022 10:34 AM (IST)

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर विवाद चल रहा है. हिंदू पक्ष मंदिर होने का दावा कर रहा है और मामला कोर्ट में है. इस बीच बीजेपी के नेता विनय कटियार का कहना है कि ज्ञानवापी में मुसलमानों के प्रवेश पर रोक लगनी चाहिए. विनय कटियार का सनसनीखेज दावा ये भी है कि ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग को नुकसान पहुंचाया गया है और एक आदमी को पुलिस ने इस आरोप में गिरफ्तार भी किया है. अब कटियार ऐसी बात कह रहे हैं जो कानून के खिलाफ है. कटियार का कहना है कि आरोपी के दोनों हाथ काट लिए जाने चाहिए.