Maharashtra में उद्धव सरकार को पहला बड़ा झटका, मंत्री पद से अब्दुल सत्तार ने इस्तीफा दिया
shubhamsc | 04 Jan 2020 12:12 PM (IST)
महाराष्ट्र की उद्धव सरकार को पहला बड़ा झटका- शिवसेना कोटे से राज्य मंत्री बने अब्दुल सत्तार ने इस्तीफा दिया. अभी 30 दिसंबर को ही महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार हुआ था. इस्तीफे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. सूत्रों के मुताबिक मंत्री बनाए जाने को लेकर हो रही राजनीति से नाराज थे. फिलहाल मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सत्ता को मनाने के लिए वरिष्ठ शिवसेना नेता को भेजा है.