आज विश्वास प्रस्ताव लाएगी शिंदे सरकार, 175 MLA के समर्थन होने का दावा
ABP News Bureau | 04 Jul 2022 08:25 AM (IST)

महाराष्ट्र (Maharashtra) में एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की सरकार आज विधानसभा में फ्लोर टेस्ट (Floor Test) का सामना करेगी. एक दिन पहले स्पीकर का चुनाव जीतकर शिंदे सरकार ने अपनी पहली परीक्षा पास कर ली है लेकिन आज शिंदे सरकार की असली परीक्षा है. आज के फैसले के बाद महाराष्ट्र में 21 जून से चल रहे सियासी संकट का अंत हो जाएगा. यानी आज शिंदे विधानसभा (Assembly) में ये साबित करेंगे कि उनकी सरकार बहुमत में है.