Uddhav सरकार से आज समर्थन वापस ले सकता है शिंदे गुट - सूत्र | Maharashtra politics
ABP News Bureau | 23 Jun 2022 09:46 AM (IST)

एकनाथ शिंदे की ताकत में लगातार इजाफा हो रहा है. इस बीच खबर है कि राज्यपाल को पत्र लिखकर शिंदे गुट महा विकास अघाड़ी से अपना समर्थन वापस ले सकता है. सूत्रों के मुताबिक, जब तक समर्थन वापस नहीं ले लिया जाता तब तक बीजेपी कोई कदम नहीं उठाएगी.