Shilpa Shetty ने डेढ़ दिन के बप्पा का किया विसर्जन
ABP News Bureau | 12 Sep 2021 08:49 AM (IST)

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा भले ही इन दिनों जेल में बंद हों, लेकिन शिल्पा शेट्टी के चेहरे पर बाप्पा के आगमन और फिर उनकी विदाई का जोश पहले जैसे ही दिखा. शिल्पा शेट्टी ने अपने घर के बाहर परिसर में रखे गये पानी से भरे बड़े से ड्रम में अपने डेढ़ दिन के बाप्पा का विसर्जन किया.