Shatrughan Sinha ने देश के डॉक्टरों को किया सलाम, मोदी सरकार के काम को भी सराहा | Doctor's Day
ABP News Bureau | 01 Jul 2021 02:50 PM (IST)

एबीपी न्यूज के ई-कॉन्क्लेव में शत्रुघन सिन्हा ने कहा, "कोरोना से लड़ाई में डॉक्टर्स ने प्रमुख भूमिका निभाई है. आज हिन्दुस्तान में रिकवरी रेट काबिले तारीफ है. सभी डॉक्टर्स और कोरोना वॉरियर्स को सलाम है. इस बीच डॉक्टर्स पर कुछ सवाल भी उठे, जो सही नहीं थे. मैं कहूंगा सरकार और समाज दोनों की नीयत बहुत अच्छी है. कोशिश बहुत जबरदस्त है. मुझे उम्मीद है कि सरकार जल्द से जल्द सभी को टीका लगाने में कामयाब होगी."