Farm Laws: Congress नेता Shatrughan Sinha का बड़ा बयान, कहा - चुनाव में हार के डर से फैसला लिया गया
ABP News Bureau | 19 Nov 2021 05:06 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बड़ा एलान करते हुए कहा कि तीनों कृषि कानूनों को सरकार वापस लेगी और एमएसपी से जुड़े मुद्दों पर विचार करने के लिए समिति बनाएगी. पीएम ने इस चौंकाने वाले कदम की घोषणा करते हुए कहा, ''इस महीने के अंत में शुरू होने जा रहे संसद सत्र में, हम इन तीनों कृषि कानूनों को रिपील (निरस्त) करने की संवैधानिक प्रक्रिया को पूरा कर देंगे.' इस मुद्दे पर एबीपी न्यूज के साथ खास बातचीत की शत्रुघ्न सिंहा ने. शत्रुघ्न सिंहा ने साथ में ये भी कहा की बीजेपी ने चुनाव में हार के डर से कानून वापस लेने का फैसला लिया है.