Shashi Tharoor ने Sardar Patel को लेकर PM Modi पर साधा निशाना
ABP News Bureau | 17 Nov 2021 11:54 PM (IST)

महात्मा गांधी पर चल रहे कंगना रनौत के बयानों के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सरदार पटेल को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है. शशि थरूर ने कहा पटेल गांधीवादी थे और उसी के मुताबिक वो काम करते थे, लेकिन हम देख रहे है अभी के पीएम और उनके मंत्री दावा कर रहे है की वो पटेल की विरासत को आगे ले जाने का काम कर रहे है लेकिन वो ऐसा नहीं करते हैं.