Shashi Tharoor को सुनंदा पुष्कार मामले में मिली बड़ी राहत
ABP News Bureau | 18 Aug 2021 12:34 PM (IST)

सुनंदा पुष्कार मौत मामले में कांग्रेस नेता शशि थरूर को बड़ी राहत मिली है. दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट ने शशि थरूर को आरोपों से मुक्त कर दिया है. कोर्ट ने शशि थरूर पर आरोप तय करने से इनकार कर दिया है. 17 जनवरी 2014 को दिल्ली के एक होटल के कमरे में सुनंदा पुष्कर की लाश मिली थी. इसी मामले की जांच के दौरान शशि थरूर पर भी सवाल उठे थे.