पूछताछ में झूठ बोल रहा Sharjeel Imam, अहम सबूत छिपाने की कोशिश- सूत्र
ABP News Bureau | 30 Jan 2020 02:18 PM (IST)

सूत्रों ने एबीपी न्यूज को बताया कि शरजील इमाम पूछताछ में झूठ बोल रहा है और उसने अहम सबूत छिपाने की कोशिश की है. पूछताछ के दौरान सरजील ने पहले कहा कि उसका मोबाइल उसके जेएनयू के रूम पर है फिर कहा कि उसका मोबाइल बिहार में उसके घर पर है.