विधानसभा चुनाव 2026
(Source: Poll of Polls)
Share Market Today : शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1100 अंक लुढ़का। Sensex falls
ABP Live | 20 Dec 2021 11:15 AM (IST)

शेयर बाजार से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। सेंसेक्स में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स करीब ग्यारह सौ अंकों से ज्यादा नीचे गिर गया है। हालत ये हुई कि सेंसेक्स 56 हजार के नीचे आ गया। निफ्टी भी 300 से ज्यादा अंक गिरा हुआ है। 17 हजार से नीचे कारोबार कर रहा है निफ्टी।