देशद्रोही सोच वाले शरजील के 'शाहीनबाग मॉड्यूल' का सच | ABP Special
ABP News Bureau | 27 Jan 2020 09:03 PM (IST)

13 दिसंबर 2019 जामिया में हिंसा हुई नहीं थी. और उस हिंसा से पहले जामिया की सड़क पर शरजील ने न सिर्फ भड़काऊ बयान दिया था बल्कि ऐसे ऐसे शब्द बोले थे जिसने समाज में जहर भड़ने का काम किया. और माना जाता है कि इसी बयान ने शाहीनबाग के कंसेप्ट को जन्म दिया. और इतना ही नहीं रोड पर महिलाओं को धरने का नेतृत्व करने का जो आइडिया आया वो आइडिया भी इसी शख्स का है. 13 दिसंबर की रात को शरजील ने चक्का जाम करने का आइडिया दिया. और 15 दिसंबर को उस पर अमल भी शुरू हो गया. शरजील का ये वीडियो उसके सोशल मीडिया एकाउंट पर मौजूद है.