Sharad Pawar ने JMM-Congress की जीत के लिए झारखंड की जनता को कहा धन्यवाद
ABP News Bureau | 23 Dec 2019 07:22 PM (IST)

झारखंड चुनाव में हार के बाद एनसीपी नेता शरद पवार ने झारखंड की जनता को धन्यवाद कहा है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को झारखंड ने नकारा है, पांचवा राज्य बीजेपी के हांथ से निकल गया है. देश को नए रास्ते पर ले जाने का जो सिलसिला शुरु हुआ है, झारखंड भी उसी रास्ते पर आगे बढ़ा हैं. वहीं गठबंधन की जीत के बाद कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय ने कहा कि रघुवर दास ने जनता विरोधी काम किया, राम मंदिर से ज्यादा स्थानीय मुद्दे रहे.