शरद पवार ने दिया किसानों को भड़काने वाला बयान, इंदिरा गांधी की हत्या का किया जिक्र
ABP News Bureau | 17 Oct 2021 10:15 AM (IST)
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने किसान आंदोलन को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने इंदिरा गांधी की हत्या का जिक्र कर कहा कि पंजाब के किसानों को बेचैन नहीं करना चाहिए. पवार का बयान ऐसे मौके पर सामने आया है जब किसान आंदोलन के बीच सिंघु बॉर्डर पर एक युवक की हत्या हो गई है. पवार के बयान पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई है.