PM Modi से मिले Sharad Pawar, शाम 5.30 बजे बड़े ऐलान की संभावना
ABP News Bureau | 17 Jul 2021 01:17 PM (IST)

महाराष्ट्र की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के चीफ शरद पवार ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. प्रधानमंत्री आवास पर दोनों नेताओं की करीब एक घंटा मीटिंग चली. ये मुलाकात सुबह 10:30 बजे हुई. इससे पहले कल शरद पवार ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पीयूष गोयल से मुलाकात की थी. इन मुलाकातों के कई मायने निकाले जा रहे हैं. ऐसी चर्चा शुरू हो गई है कि बीजेपी-एनसीपी मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बना सकते हैं.