वर्ल्डकप में अब तक शानदार रहा शमी का प्रदर्शन, शामी के शिकार हुए ये धुरंधर
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 16 Nov 2023 12:24 PM (IST)

शमी ने इस मैच में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. शमी विश्व कप में सबसे ज्यादा बार 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बन गए हैं. उन्होंने विश्व कप में अब तक 4 बार यह कारनामा किया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क के नाम था, जिन्होंने 3 बार 5 नया उससे ज्यादा विकेट लिए.
इसके अलावा शमी वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने भारतीय बन गए हैं. शमी से पहले किसी भारतीय गेंदबाज ने विश्वकप के मैच में 7 विकेट नहीं लिए. शमी एक विश्वकप में 2 बार 5 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. शमी के अलावा यह कारनामा केवल ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क ही कर सके हैं. इसके अलावा शमी ने विश्व कप में सबसे कम मैच में 50 विकेट लेने का कारनामा भी अपने नाम कर लिया है.
हाथ से निकलता मैच शमी ले आए वापस