सांसद और विधायक के शर्मनाक बयान, महिलाओं के लिए ये कैसा सम्मान ?
ABP News Bureau | 18 Dec 2021 09:46 AM (IST)

देश का माहौल अभी चुनावी है. 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टियों के बीच सियासी खींचतान और वार पलटवार का दौर चल रहा है.इसी गहमागहमी के बीच केंद्र सरकार देश में ल़ड़कियों के शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 साल करने की तैयारी में है. लिहाजा ये प्रस्ताव भी चुनावी मुद्दा बन गया है. विपक्षी पार्टियां इसे लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साध रही है.