Delhi में फिर छाया घना कोहरा, न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री पहुंचा
ABP News Bureau | 22 Jan 2020 07:57 AM (IST)

दिल्ली एनसीआर पर कोहरे की चादर छाई हुई है. वहीं अगर आज के तापमान की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार अभी का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि विजिबिलिटी की बात करें तो विजिबिलिटी 200 मीटर से भी कम आंकी गई है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक-दो दिनों में ठंडी हवाएं चलेंगी जिसकी वजह से कोहरा हट जाएगा.