Shaheen Bagh की महिलाओं ने दिया PM Modi और Amit Shah को बात करने का न्यौता
ABP News Bureau | 14 Feb 2020 01:24 PM (IST)

नागरिकता कानून को लेकर हो रहे विरोध पर गृह मंत्री अमित शाह ने की बातचीत की पेशकश. गृह मंत्री ने कहा कि जिसको भी आंशका है वो मुझ से आकर मिले. दिल्ली के शाहीन बाग की महिलाओं का कहना है कि अगर गृहमंत्री अमित शाह उनसे मिलने आते हैं तो वो उनका स्वागत करेंगी. महिलाओं का कहना है कि उनको शाह और पीएम मोदी का इंतजार है.