Shaheen Bagh के प्रदर्शन से Delhi-NCR में भारी ट्रैफिक जाम, 10 मिनट के सफर में लग रहे 40 मिनट
ABP News Bureau | 07 Feb 2020 11:48 AM (IST)

तीन राज्यों के लोग शाहीनबाग में चल रहे धरने की वजह से जाम में फंस रहे हैं. लोगों को कई किलोमीटर का ज्यादा सफर करना पड़ रहा है. इसके लिए ज्यादा वक्त लग रहा है. अगर आपको बदरपुर से नोएडा के सेक्टर 62 जाना है. पहले शाहीनबाग के रास्ते 19 किलोमीटर का सफर करना पड़ता था. इसके लिए 24 मिनट का वक्त लगता था.