Serum Institute ने कम की Covishield Vaccine की कीमत
ABP News Bureau | 28 Apr 2021 06:28 PM (IST)

सीरम इंस्टीट्यूट ने राज्यों को दी जाने वाली कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत 100 रुपये घटा दी है. पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने अपने कोविड-19 टीके 'कोविशील्ड' की राज्य सरकारों के लिए कीमत 400 रुपये प्रति खुराक तय की थी. अब इसे 300 रुपये प्रति खुराक कर दिया गया है. खुद एसआईआई के सीईओ अदार पूनावाला ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.