Seedha Sawal: नीतीश के विवादित बयान पर क्या बोले JDU प्रवक्ता? | Nitish Kumar | ABP
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 08 Nov 2023 09:43 PM (IST)

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने सदन में दिए 'सेक्स ज्ञान' के बाद अब सफाई पेश की है. सियासी बवाल मचाने के बाद बुधवार (08 नवंबर) को नीतीश कुमार ने इस पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सदन में दिए बयान पर माफी मांगी है. बिहार सीएम ने कहा, "मैंने तो बस महिलाओं की शिक्षा की बात की थी." उन्होंने आगे कहा, "मेरी कोई बात गलत थी तो मैं माफी मांगता हूं. जो लोग मेरी निंदा कर रहे हैं, उनका भी मैं अभिनंदन करता हूं."