Jammu and Kashmir : Pulwama मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने ढेर किए दो आतंकी, Search Operation जारी
ABP News Bureau | 31 Jul 2021 10:26 AM (IST)

जम्मु-कश्मीर में सुरक्षाबलों को आज बड़ी कामयाबी मिली है. यहां पुलवामा जिले के नागबेरान-तारसार वनक्षेत्र में बीच तड़के से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही थी. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है. कश्मीर जोन पुलिस ने जानकारी दी है कि फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.