स्वतंत्रता दिवस के मौके पर Delhi में बढ़ाई गई सुरक्षा, देखें दिल्ली की मार्केट से Ground Report
ABP News Bureau | 15 Aug 2021 09:20 AM (IST)

लाल किले पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर लिए हैं. दिल्ली पुलिस इस बार भी हर चुनौती से निपटने को तैयार है. कई तरह के इनपुट पुलिस को मिले हैं, जिनको ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्था की गई है. दिल्ली की सभी सीमाओं को 24 घंटे पहले सील कर दिया जाएगा. किसान आंदोलन को ध्यान में रखते हुए भी सुरक्षा इंतजाम किया गया है. इसी के साथ ही दिल्ली की मार्केटों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है