सुरक्षा एजेंसियों ने तैयार की Davinder Singh से जुड़े 56 लोगों की लिस्ट | Matrabhumi
ABP News Bureau | 16 Jan 2020 10:21 PM (IST)

शनिवार को श्रीनगर में एक गिरफ्तारी हुई थी. एक डीएसपी को दो आतंकियों के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया था. डीएसपी देवेंद्र सिंह दोनों आतंकियों को अपनी गाड़ी में पगड़ी पहनाकर कश्मीर से बाहर ले जा रहा था. देश सुनकर सन्न रह गया कि वर्दी पहनकर वतन की सुरक्षा की कसम खाने वाला डीएसपी पैसों के लिए गद्दारी करने लगा. जांच एजेंसियां डीएसपी देवेंद्र सिंह के मोबाइल और लैपटॉप से लेकर घर तक को खंगाल रही हैं और जांच एजेंसियों से जुड़े सूत्रों से खुलासा हुआ है कि ऐसे 56 लोगों की लिस्ट तैयार हो चुकी है जो जांच एजेंसियों के शक के दायरे में हैं. और इन 56 लोगों में स्थानीय नेताओं से लेकर पुलिसवालों तक के नाम शामिल हैं.