Shaheen Bagh में धारा 144 लगाई गई, पुलिस प्रदर्शनकारियों से हटने की अपील कर रही
ABP News Bureau | 01 Mar 2020 12:10 PM (IST)

शाहीन बाग में धारा 144 लगा दी गई है और पुलिस प्रदर्शनकारियों से हटने की अपील कर रही है. आपको बता दें कि शाहीन बाग में 15 दिसंबर से नागरिकता कानून के विरोध में लोग धरने पर बैठे हैं. बता दें कि शाहीन बाग के कारण दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाला रास्ता जो कालिंदी कुंज से होकर गुजरता है वो पिछले दो महीने से बंद है.