करनाल में धारा 144 लागू , किसानों ने बुलाई है महापंचायत
ABP News Bureau | 07 Sep 2021 11:12 AM (IST)

आज करनाल में किसानों ने महापंचायत बुलाई है। किसानों ने यहां मिनी सेक्रेटेरिएट के घेराव का ऐलान किया है जिसको देखते हुए पूरे करनाल को छावनी में बदल दिया गया है. किसान इस वक्त अनाज मंडी में जुट रहे हैं जहां से ये मिनी सेक्रेटेरिएट कूच करेंगे. यहां बडी़ संख्या में पुलिस बस की तैनाती है. किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए पूरे करनाल में धारा 144 लागू कर दी गई है. करनाल और इससे सटे पांच जिलों में रात बारह बजे तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गी है.