बदरीनाथ धाम में हुई सीजन की दूसरी बर्फबारी, बढ़ गई ठंड
ABP News Bureau | 02 Nov 2021 07:52 AM (IST)

बदरीनाथ धाम में सोमवार को सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई. उधर, सोमवार को दोपहर बाद केदारनाथ धाम में करीब आधे घंटे तक हल्की बर्फबारी हुई. लगातार मौसम खराब रहने और बर्फबारी होने से बदरीनाथ धाम में ठंड काफी बढ़ गई है.