PM Modi और Joe Biden की मुलाकात पर सुनिए क्या बोले विदेशी मामलों के जानकार S D Muni
ABP News Bureau | 11 Apr 2022 10:10 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आज डिजिटल माध्यम से बैठक की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि विश्व के दो सबसे पुराने और बड़े लोकतंत्र के तौर पर हम स्वाभाविक साझेदार हैं. उन्होंने कहा कि हमारे बीच वार्ता ऐसे समय में हो रही है, जब यूक्रेन में हालात बेहद परेशान करने वाले हैं.