Maharashtra में खुल सकते हैं स्कूल, पर क्या अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने के लिए हैं तैयार ?
ABP News Bureau | 11 Aug 2021 05:00 PM (IST)

महाराष्ट्र सरकार भी राज्य के स्कूलों को खोलने का बना रहा है प्लान, लेकिन क्या बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावक है तैयार इस पर हमने मुंबई में इंडिया वाइड पैरेंट्स एसोसिएशन के प्रेसीडेंट अनुभा सहाय से बात की जिनका मानना है कि अभी लोगो में कोराना की तीसरी वेब का डर बना हुआ है , अध्यापक भी पूरी तरह से वैक्सीनेट नही हुए हैं ऐसे में सरकार का स्कूल खोलने का निर्णय लेना जल्दबाजी होगी, पंजाब सरकार ने स्कूल खोला जिसकी वजह से बच्चे कोविड पॉजिटिव पाये जाने के मामले देखने के मिले. ऐसे में महाराष्ट्र के पैरेंट्स अभी स्कूल खुलने पर अपने बच्चो के भेजने के लिये तैयार नही , सरकार विचार करे.