Ranveer Allahbadia को SC ने लगाई फटकार, 'यूट्यूबर के दिमाग में गंदगी भरी' | Breaking | ABP News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 18 Feb 2025 12:34 PM (IST)

Hindi News: सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार (18 फरवरी, 2025) को सुनवाई करते हुए यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को फटकार लगाई और कहा कि उन्होंने जिस तरह की बातें कही हैं, उसमें हम उनकी क्या मदद करें. 16 फरवरी को रणवीर इलाहाबादिया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर देशभर उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को एकसाथ जोड़ने की मांग की थी. यूट्यूब के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के एक एपिसोड में रणवीर अलहाबादिया पहुंचे थे और इस दौरान उन्होंने कुछ टिप्पणियां कीं, जिन पर देश में बवाल मच गया. उन पर अश्लील कॉमेडी करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज की गईं.