Uphar Kand में पीड़ित संघ को निराशा, SC का अंसल बंधुओं की सजा बढ़ाने से इनकार
ABP News Bureau | 20 Feb 2020 02:03 PM (IST)

उपहार मामले में पीड़ित संघ को निराशा हाथ लगी है. सुप्रीम कोर्ट ने अंसल बंधुओं की सज़ा बढ़ाने से मना कर दिया है. क्यूरेटिव याचिका खारिज कर दी गई है. 2017 में कोर्ट ने सुशील और गोपाल अंसल से 30-30 करोड़ जुर्माना लिया था. सुशील को बीमारी के आधार पर जेल से राहत दे दी थी. गोपाल को 1 साल की सज़ा दी थी. 1997 के इस हादसे में 59 लोगों की जान गई थी.