Corona: जल्द घर से मुकदमा दाखिल कर सकेंगे SC के वकील, जिरह की भी होगी सुविधा
ABP News Bureau | 16 Mar 2020 08:42 AM (IST)

सुप्रीम कोर्ट के वकील बहुत जल्द अपने दफ्तर से ही मुकदमें फाइल कर सकेंगे. यही नहीं, उन्हें दफ्तर में बैठे-बैठे ही जिरह करने की भी सुविधा मिलेगी. कोर्ट में लोगों की आवाजाही में कमी लाने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इन उपायों पर पहले से काम किया जा रहा था. अब कोरोना के चलते इस काम में तेजी लाई गई है.