CAA पर तुरंत रोक से SC का इनकार, Tarun Gogoi ने दिया ये बयान
ABP News Bureau | 22 Jan 2020 01:52 PM (IST)

सुप्रीम कोर्ट ने CAA के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इस पर तुरंत रोक लगाने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने सभी याचिकाओं पर जवाब देने के लिए केंद्र सरकार को चार हफ्ते का वक्त दिया है. चीफ जस्टिस एस ए बोबड़े, जस्टिस एस अब्दुल नज़ीर और जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच ने आज 144 याचिकाओं पर सुनवाई की.