CAA के खिलाफ 144 याचिकाओं की आज SC में सुनवाई
ABP News Bureau | 22 Jan 2020 09:23 AM (IST)

CAA के खिलाफ दायर 144 याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होना है. 17 दिसंबर को हुई पिछली सुनवाई में कोर्ट ने कानून पर रोक लगाने से मना किया था. इसके अलावा कई याचिकाओं में NPR और NRC का भी मसला उठाया गया है. NRC पर पीएम और गृह मंत्री के बयानों में विरोधाभास होने की दलील देते हुए कोर्ट से सरकार से सफाई लेने की मांग की गई है.