SC ने Corona पर केंद्र से पूछे कई सवाल, कहा- 'राष्ट्रीय समस्या के दौरान हम चुप नहीं बैठ सकते'
ABP News Bureau | 27 Apr 2021 04:44 PM (IST)

देश में कोरोना की स्थिति पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आज कहा कि वह इस राष्ट्रीय समस्या के दौरान मूकदर्शक बनकर नहीं बैठ सकता. मामले पर स्वतः संज्ञान लेकर सुनवाई कर रहे सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “इस समस्या से निपटने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे प्रयासों में समन्वय स्थापित करने के लिए कोर्ट अपनी भूमिका निभाएगा.“