JNU में हिंसा के शिकार हुए दृष्टिहीन छात्र Sasibhushan ने बताई आपबीती
ABP News Bureau | 06 Jan 2020 11:09 PM (IST)

जेनएयू फीस वृद्धि विरोधी आंदोलन का चेहरा बने दृष्टिहीन छात्र शशिभूषण ने बताया कि वो भी कल गुंडों के निशाने पर थे. उन्होंने किसी तरह छुप कर खुद को बचाया. बता दें कि राजधानी दिल्ली में जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में छात्रों पर जानलेवा हमले के बाद दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. इस हमले में जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष सहित कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं. अब इस मामले में दिल्ली पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं.