Dhirendra Shastri के खिलाफ संत समाज, 'ये सनातन धर्म की आड़ में...' | Bageshwar Baba Row
ABP News Bureau | 21 Jan 2023 08:38 AM (IST)

प्रयागराज के माघ मेले में मौजूद दंडी सन्यासी भी बाबा के खिलाफ हैं. संन्यासियों ने कहा है कि धीरेंद्र शास्त्री कतई संत नहीं है. वह ढोंगी और पाखंडी हैं और आने वाले दिनों में वह संत समाज के लिए बदनामी और मुसीबत का सबब बन सकते हैं. उनका अंजाम भी निर्मल बाबा और आसाराम बापू की तरह हो सकता है.