Sansani: कानपुर में Killer बहू का सीक्रेट प्लान ! UP CRIME News
एबीपी न्यूज़ | 08 Sep 2026 11:49 PM (IST)

कानपुर के एक आलीशान घर के अंदर करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की लाश पड़ी थी... उनके कातिल का सुराग ढूंढ़ने के लिए पुलिस की जांच टीम गहनता के साथ मौका-ए-वारदात का मुआयना कर रही थी...लेकिन सुब्रत की पत्नी यानी विनीत मिनोचा की बहू शालू सबसे ज्यादा गमगीन नजर आ रही थी उसकी हालत देखकर हर कोई यही समझ रहा था कि ससुर की मौत ने शालू के होश छीन लिए थे... लेकिन कोई नहीं जानता था कि शालू के आंसू नकली थे...कोई नहीं जानता था कि वो अपने ससुर विनीत मिनोचा की मौत पर मातम का नाटक कर रही थी.जांच के दौरान को सीसीटीवी कैमरे की कुछ तस्वीरें पुलिस के हाथ लगी-जिसने कातिलों के बारे में अहम सुराग पुलिस को दे दिया... ..कानपुर मर्डर की कहानी सुनकर होश उड़ जाएंगे।