Sansani: 130 दिन बाद भारत में अंजू का बड़ा प्लान! | Anju Returned India
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 30 Nov 2023 11:53 PM (IST)

पहले भारत से पाकिस्तान पहुंची. फिर शादीशुदा होने के बावजूद पाकिस्तानी युवक से राजस्थान की अंजू (Anju) ने निकाह कर लिया. अब 4 महीने बाद अंजू हिंदुस्तान लौट आई हैं. वो बुधवार को वाघा बॉर्डर पहुंचीं. साथ में पाकिस्तानी शौहर नसरुल्लाह (Nasrullah) भी था. लेकिन वाघा बॉर्डर से अंजू को पहले आईबी और पंजाब पुलिस अपने साथ लेकर गई. वहां उनसे पूछताछ की गई. अंजू ने उन्हें भारत वापसी की वजह बताई. फिर अमृतसर से अंजू अब दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचीं हैं.