'मोदी जी या किसी और के साथ तुलना करना शिवाजी महाराज और महाराष्ट्र का अपमान'- Sanjay Raut
ABP News Bureau | 13 Jan 2020 07:00 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से करने का विवाद बढ़ते ही जा रहा है. इस पुस्तक के विमोचन के साथ ही महाराष्ट्र की तीन बड़ी पार्टियों को बीजेपी पर निशाना साधने का मौका मिल गया. संजय राउत ने कहा कि कम से कम महाराष्ट्र भाजपा के नेताओं को सामने आना चाहिए और इस तुलना पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए.