Uddhav Thackeray के Delhi दौरे को लेकर Sanjay Raut ने दिया ये बयान
ABP News Bureau | 21 Feb 2020 04:45 PM (IST)

मुख्यमंत्री के बाद पहली बार उद्धव ठाकरे दिल्ली दौरे पर हैं. इस दौरे में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण अडवाणी से मुलाक़ात करेंगे. पार्टी के नेता इसे केवल एक औपचारिक मुलाक़ात बता रहे हैं लेकिन महाराष्ट्र में शिवसेना-एनसीपी में हो रहे मतभेद को देखते हुए इस दौरे के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं. शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि ये बैठक राज्य के विकास के लिये बेहद महत्वपूर्ण है.