Maharashtra Politics: पीएम मोदी पर संजय राउत के विवादित बोल से मचा सियासी संग्राम | ABP News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 16 May 2024 01:06 PM (IST)
एबीपी न्यूज पर पीएम मोदी के इंटरव्यू को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में घमासान मचा हुआ है, इंटरव्यू में पीएम मोदी ने उद्धव ठाकरे और शरद पवार पर ये कहते हुए निशाना साधा था कि वो अपनी पार्टी नहीं बचा पाए देश क्या चलाएंगे. अब पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए शिवसेना उद्दव गुट के प्रवक्ता ने अपना आपा खो दिया और पीएम के लिए आपत्तिजनक बयान दे दिया, संजय राउत का कहना है कि हमारी पार्टी पर डाका डालने वाले बोल रहे हैं, ये वो हैं जिन्होंने चोर की मदद की, 4 जून को पता चल जाएगा कि हमारा गठबंधन कहां है और बीजेपी कहा हैं