Sanjay Raut महाराष्ट्र में मचे घमासान पर बोले-जिनके खुद के घर शीशे के वो दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते
ABP News Bureau | 01 Nov 2021 12:05 PM (IST)

ड्रग्स केस में हो रही सियासत में शिवसेना की भी एंट्री हो गई है. सरकार में सहयोगी एनसीपी के मंत्री नवाब मलिक का समर्थन करते हुए शिवसेना ने बीजेपी पर हमला बोला है. शिवसेना का आरोप है कि केंद्रीय जांच एजेंसी का दुरुपयोग हो रहा है. संजय राउत ने कहा कि जिनके घर शीशे के होते हैं वो दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते हैं.