महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर आया Sanjay Raut का बड़ा बयान
ABP News Bureau | 08 Nov 2019 02:10 PM (IST)

महाराष्ट्र के सरकार को लेकर घमासान जारी है. शिवसेना भवन में इस वक्त बड़ी बैठक चल रही है. बैठक में उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे मौजूद हैं. उद्धव और आदित्य शिवसेना के जिला प्रमुखों, सांसदों और शिवसेना के आला नेताओ के साथ आगे की रणनीति पर बात कर रहे हैं . बैठक में जाने से पहले संजय राउत ने कहा है कि काम चल रहा है. संजय राउत पहले ही दावा कर चुके हैं कि शिवसेना के पास विकल्प है और फ्लोर पर वो इसे साबित कर देंगे.