Sanjay Raut ने CAB पर सरकार को घेरा, Amit Shah ने दिया करारा जवाब
ABP News Bureau | 12 Dec 2019 08:19 AM (IST)

नागरिकता संशोधन बिल पर बीजेपी की पुरानी सहयोगी शिवसेना भी बदली हुई दिखी. लोकसभा में समर्थन करने वाली शिवसेना ने राज्यसभा में नागरिकता संशोधन बिल का विरोध किया. संजय राउत ने घेरा तो अमित शाह ने क्या कहकर जवाब दिया, वो भी देखिए. बता दें कि मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन विधेयक पर संसद की मुहर लगावा दी है. अब इसके कानून बनने में बस औपचारिकता ही रह गई है... कल राज्यसभा में 6 घंटे से ज्यादा की चर्चा के बाद इस विधेयक पर वोटिंग हुई... जिसमें ये विधेयक राज्यसभा से पारित हो गया... बिल के पक्ष में 125 वोट और विरोध में 105 वोट पड़े.