Amit Shah कुछ तो बोल देते- देखिए Sanjay Nishad ने ऐसा क्यों कहा?
ABP News Bureau | 18 Dec 2021 06:42 PM (IST)
निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने कहा कि कल आरक्षण की घोषणा न होने से मेरे लोग केवल निराश ही नहीं बल्कि नाराज़ हुए हैं. अमित शाह कम-से-कम कुछ तो बोल देते. जो मुद्दे 72 घंटे में हल हो सकते हैं, उसके लिए इतना वक्त क्यों? जो हमारे समाज का काम नहीं कर सकते तो समाज किस नाते वोट देगा? भाजपा को अगर 2022 में सरकार चाहिए तो तत्काल हमारे मुद्दे हल होने चाहिए.